पूरक परीक्षा (SUPPLLEMENTRY exam )कक्षा 10 वीं "सामाजिक विज्ञान (SOCIAL SCIENCE)" आदर्श प्रश्न पत्र . महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव टाइप अभ्यास प्रश्न सहित
मॉडल प्रश्न पत्र
पूरक परीक्षा जून 2022
विषय:
कक्षा : 10 वीं
समय-3.00 घण्टे पूर्णांक-80
निर्देषः-1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
2.प्रश्न क्र. 06 से 23 तक आंतरिक विकल्प दिये गये है।
3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। कुल 32 अंक के है ।
4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ अंक उनके सम्मुख अंकित है।
5. प्रश्न क्र. 06 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए है। प्रत्येक 2 अंक
6.प्रश्न क्र. 15 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए है। प्रत्येक 3 अंक
7. प्रश्न क्र. 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 120 शब्दो में दीजिए है। प्रत्येक 4 अंक
प्रश्न 01 सही विकल्प चुनिए
(1) पंजाब में भूमि निम्नीकरण का कारण क्या है
A. गहन खेती B. वनों का उन्मूलन
C. अधिक सिंचाई D. अति पशु चारण
(2) जर्मनी का एकीकरण किस वर्ष में पूरा हुआ था
A. 1861 B. 1863
C. 1870 D. 1871
(3) सामुदायिक सरकार की व्यवस्था किस देश में है
A. लेबनान B. श्रीलंका
C. बेल्जियम D..युगोस्लाविया
(4) कौन सा देश साथ लेकर चलने वाले संघ का उदाहरण है
A. पाकिस्तान B.श्रीलंका
C. भारत D. अमेरिका
(5) नेपाल में राजतंत्र समाप्त कर दिया गया था
A. 2005 B. 2006
C. 2007 D. 2008
(6) सामान्यतः किसी देश का विकास किस आधार पर निर्धारित किया जा सकता है
A. प्रति व्यक्ति आय B. औसत साक्षरता दर
C. लोगों की स्वास्थ्य स्थिति D. उपरोक्त सभी
प्रश्न 02 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए:--
A. नागार्जुन सागर बांध .........नदी पर बनाया गया है
B. भारत में शेरों का प्राकृतिक आवास स्थल गुजरात ...........का है
C. आर्थिक महामंदी की शुरुआत...........वर्ष में हुई थी
D. रस्सियो और पूलियो के जरिए चलने वाले एक यात्रिक मशीन को.........कहा जाता है
E. काले दस्ताने और बंधी हुई मुठ्ठिया ..........का प्रतीक है
F. दबाव समूह और आंदोलन..........पर कई तरह के प्रभाव डालते हैं
G. बैंक..........पर देने वाले ब्याज से ऋण पर अधिक ब्याज लेते हैं
प्रश्न 03 सही जोड़ी बनाइए:---
अ | ब |
(1)भू संरक्षण | A. सितंबर 1920 |
(2) एशियाई हाथी | B. मेयर |
(3) कांग्रेस का कोलकाता अधिवेशन | C. टाटा मोटर्स, इंफोसिस, रैनबैक्सी |
(4) नगर निगम | D. सुभेद्य |
(5) दो दलीय व्यवस्था | E.वृक्षारोपण |
(6) विदेशों में निवेश करने वाली भारतीय कंपनियां | F. अमेरिका |
प्रश्न 04 एक शब्द से एक वाक्य में उत्तर दीजिए:-
(1) भारतीय वन्य जीवन रक्षक अधिनियम कब लागू किया गया
(2) खाद्यान्न के संरक्षण और अतिरिक्त रखरखाव संबंधित है
(3) फ्रांस में मारियान के स्वतंत्रता और गणतंत्र के चिन्ह क्या थे
(4) स्पिनिंग जेनी का आविष्कार किसने किया था
(5) श्रीलंका में किस जाति समूह के लोग सबसे अधिक निवास करते थे
(6) बहुमत प्राप्त न करने वाले दल को क्या कहते हैं
(7)रेलवे अथवा डाकघर किस क्षेत्र के उदाहरण हैं
प्रश्न 05 सत्य असत्य बताइए :--
(1) पीली क्रांति का संबंध दलहन से है।
(2)खनिज केवल कठोर रूप में पाए जाते हैं
(3) साईमन कमीशन में सभी भारतीय सदस्य थे
(4) कॉर्न लॉ कानून के अंतर्गत ब्रिटिश सरकार ने सोयाबीन के आयात पर पाबंदी लगाई थी
(5) लोकतंत्र में सामाजिक विविधता देखने को मिलती है
(6) हॉल मार्क आभूषणों की गुणवत्ता बनाए रखने वाला प्रमाण है
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक )
प्रश्न 06 मृदा संरक्षण से क्या तात्पर्य है ?
अथवा
चादर अपरदन किसे कहा जाता है ?
प्रश्न 07 जीव विविधता क्या है ?
अथवा
खरीफ की किन्ही दो फसलों के नाम लिखिए ?
प्रश्न 08 झूमिंग कृषि किसे कहते हैं ?
अथवा
रोपण कृषि की दो विशेषताएं बतलाइए ?
प्रश्न 09 भारत के लोगों ने रोलेट एक्ट का विरोध क्यों किया ?
अथवा
सत्याग्रह का क्या अर्थ है ?
प्रश्न 10 जाबर कौन थे ?
अथवा
औधोगिक क्रांति से क्या आशय है ?
प्रश्न 11 अल्पसंख्यक वर्ग का क्या अर्थ है ?
अथवा
सामाजिक भेदभाव की उत्पत्ति के दो प्रमुख कारण बताइए ?
प्रश्न 12 अमेरिका में नागरिक सुरक्षा आंदोलन क्या था ?
अथवा
क्या आप खेल के मामले में सामाजिक विभाजन या भेदभाव के कुछ उदाहरण सोच सकते हैं ?
प्रश्न 13 मुद्रा के प्रयोग से वस्तुओं की विनिमय में सहूलियत कैसे आती है ?
अथवा
सोनपुर में ऋण के विभिन्न स्त्रोतों की सूची बनाइए ?
प्रश्न 14 वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं ?
अथवा
विदेशी व्यापार और विदेशी निवेश में अंतर स्पष्ट कीजिये ?
प्रश्न 15 उपभोक्ता शोषण के दो प्रकार लिखिए ?
अथवा
कोपरा क्या है यह कब लागू किया गया था ?
लघुउत्तरीय प्रश्न ( प्रत्येक प्रश्न 03 अंक)
प्रश्न 16 भारत में सौर ऊर्जा का भविष्य उज्ज्वल है ? क्यों !
अथवा
खनिज संरक्षण क्यों आवश्यक है ?
प्रश्न 17 रेट हाॅल खनन पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये ?
अथवा
ऊर्जा के परंपरागत एवं गैर परंपरागत साधन में तीन अंतर लिखिए ?
प्रश्न 18 क्या दलीय व्यवस्था प्रजातंत्र के लिए अनिवार्य है ?
अथवा
क्षेत्रीय दल और राष्ट्रीय दल के बीच अंतर लिखिए ?
प्रश्न 19 ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय बुनकरों से सूती और रेशमी कपड़े की नियमित आपूर्ति करने के लिए क्या किया ?
अथवा
पहले विश्व युद्ध के समय भारत का औद्योगिक उत्पादन क्यों बड़ा ?
लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 4 अंक)
प्रश्न 20 भारत के रेखा मानचित्र में निम्न को दर्शाइए:--
(1) कोयला खाने :-- सिंगरोली, बोकारो, कोरबा, रानीगंज,
(2)आणविक क्षेत्र:-- नरोरा, रावत भाट , तारापुर , केगा, कलपक्कम
(3) अभ्रक:- अजमेर , हजारीबाग, नेल्लोर, गया ।
अथवा
(1) प्रमुख ताप विद्युत केंद्र:-- अमरकंटक, नासिक ,कोलकाता , ट्रांबे, गांधीनगर
(2) मैगनीज :-- बालाघाट, नागपुर, सुंदरगढ़ , शिवेमोगा ।
(3) गैस पाइपलाइन :-- हजीरा, जगदीशपुर, दिल्ली, गुरुग्राम ।
प्रश्न 21 पहले विश्व युद्ध ने भारत में राष्ट्रीय आंदोलन के विकास में किस प्रकार योगदान दिया ?
अथवा
गांधी जी ने असहयोग आंदोलन को वापस लेने का फैसला क्यों किया ?
प्रश्न 22 भारत में राजनीतिक दलों की भूमिका का वर्णन कीजिए ?
अथवा
किसी भी राजनीतिक दल के क्या गुण होते हैं ?
प्रश्न 23 उपभोक्ताओं के अधिकार का वर्णन कीजिये?
अथवा
भारत में उपभोक्ता आंदोलन की शुरुआत किन कारणों से हुई ?
पूरक परीक्षा 2022 सामाजिक विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के अभ्यास
1. निम्नलिखित में से कौन-सा अजैव संसाधन है
(क) मनुष्य (ख) मत्स्य जीवन (ग) चट्टानें (घ) प्राणी जगत
2. काली मिट्टी निम्नलिखित में से किस फसल के लिए सर्वाधिक उपयोगी है
(क) चावल (ख) चना (ग) कपास (घ) गन्ना
3.भारत में कितने प्रतिशत भू भाग पर वनों का विस्तार होना चाहिए
(क) 33 प्रतिशत (ख) 44 प्रतिशत (ग) 55 प्रतिशत (घ) 35 प्रतिशत
4. निम्नलिखित वैसे किस राज्य में सीढ़ीदार (सोपानी) खेती की जाती है
(क) पंजाब (ख) हरियाणा (ग) उत्तर प्रदेश के मैदान (घ) उत्तराखंड
5. ज्वारीय ऊर्जा निम्नलिखित में से किस प्रकार का संसाधन नहीं है
(क) पुनः पूर्ति योग्य (ख) मानवकृत (ग) अजैव (घ) अचक्रीय
6. निम्नलिखित में से किस प्राकृतिक संसाधन का भंडार सीमित है
(क) खनिज तेल (ख) पवन ऊर्जा (ग) सौर ऊर्जा (घ) जलीय ऊर्जा
7. किस कमीशन ने सतत् पोषणीय विकास की अवधारणा प्रस्तुत की ?
(क) रटलेज कमीशन (ख) लैंडबर्ट कमीशन
(ग) ब्रुन्ड्लैंड कमीशन (घ) इनमें कोई नहीं
8. निम्नलिखित में से मरुस्थली मृदा किस राज्य में पाई जाती है ?
(क) उत्तर प्रदेश (ख) कर्नाटक (ग) राजस्थान (घ) आंध्र प्रदेश
9. प्राकृतिक सीमा से अलग विशेष क्षेत्रों में पाई जाने वाली जातियां कहलाती है
(क) संकटग्रस्त (ख) सुलभ (ग) सुभेद्य (घ) स्थानिक
10. सरिस्का बाघ रिजर्व परियोजना स्थित है
(क) राजस्थान (ख) मध्य प्रदेश (ग) केरल (घ) गुजरात
11. निम्नलिखित में से किस राज्य में संयुक्त वन प्रबंधन का पहला प्रस्ताव पास किया गया था
(क) ओड़िसा (ख) कर्नाटक (ग) बिहार (घ) गुजरात
12. पूर्वोत्तर और मध्य भारत में वनों की कटाई का प्रमुख कारण है
(क) ईंधन के लिए (ख) स्थानांतरित खेती के लिए (ग) आवास के लिए (घ) उद्योगों के लिए
13. निम्नलिखित में से स्थाई वनों का सर्वाधिक क्षेत्र किस राज्य में स्थित है ?
(क) झारखंड (ख) ओड़िसा (ग) मध्य प्रदेश (घ) उत्तर प्रदेश
14 हीराकुंड बाँध किस नदी पर बना है
(क) सतलुज __ (ख) महानदी (ग) गोदावरी (घ) व्यास
15. सरदार सरोवर बाँध किस नदी पर बनाया गया है ?
(क) चंबल (ख) नर्मदा (ग) बेतवा (घ) गोदावरी
16 निम्नलिखित में से किस नदी पर बहुउद्देशीय नदी परियोजना नहीं है ?
(क) सतलुज (ख) महानदी (ग) नर्मदा (घ) यमुना
17. निम्नलिखित में से कौन सा ताजा पानी का स्त्रोत है
(क) वर्षा (ख) भूजल (ग) भूतल (घ) उपर्युक्त सभी
18. निम्नलिखित में से किसके द्वारा आज भारत में उत्पादित कुल बिजली का लगभग 22 प्रतिशत है
(क) सौर ऊर्जा (ख) जल विद्युत ऊर्जा (ग) भूतापीय ऊर्जा (घ) पवन ऊर्जा।
उगाए जाती हैं।
(क) बागाती कृषि (ख) स्थानांतरित कृषि (ग) गहन कृषि (घ) रोपण कृषि
20. निम्नलिखित में से कौन-सी रबी की फसल है ?
(क) चावल (ख) मक्का (ग) सोयाबीन (घ) गेहूँ
21. निम्नलिखित में से कौन सी एक फलीदार फसल है ?
(क) गेहूँ (ख) चना (ग) मक्का (घ) दालें
22. भारत की कितनी जनसंख्या कृषि कार्यों में संलग्न है ?
(क) एक चौथाई (ख) दो तिहाई (ग) तीन चौथाई (घ) एक तिहाई।
23. निम्नलिखित में से भारत की मुख्य खाद्यान्न फसल है
(क) गेहूँ (ख) मक्का (ग) बाजरा (घ) चावल
24. निम्नलिखित में से अधात्विक खनिज है
(क) लोहा (ख) मैग्नीज (ग) ताँबा (घ) अभ्रक
25. मैंगनीज का उत्पादन किस राज्य में सबसे अधिक होता है ?
(क) बिहार (ख) पश्चिम बंगाल (ग) ओड़िसा (घ) मध्य प्रदेश
26. देश का लगभग 52 प्रतिशत तांबा कौन सा राज्य उत्पादित करता है ?
(क) मध्य प्रदेश (ख) छत्तीसगढ़ (ग) झारखंड (घ) बिहार
27. निम्नलिखित में से कौन सा कोयले का प्रकार है, जिसका वाणिज्य प्रयोग में अधिक किया जाता है
(क) लिग्नाइट (ख) पीट (ग) एन्थ्रासाइट (घ) बिटुमिनस
28. निम्नलिखित में से कौन सा ऊर्जा का नवीकरणीय नहीं स्त्रोत है
(क) जल विद्युत ऊर्जा (ख) पवन ऊर्जा (ग) सौर ऊर्जा (घ) आणविक ऊर्जा
(क) मध्यप्रदेश (ख) गुजरात (स) राजस्थान (द) पंजाब 2.
30 भारत में रेशम उद्योग का प्रमुख केंद्र है -
(क) मुम्बई (ख) मैसूर (ग) अहमदाबाद (घ) जयपुर
31. भारत के किस राज्य में चीनी का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है ?
(क) पंजाब (ख) मध्यप्रदेश (ग) उत्तरप्रदेश (घ) बिहार
32. प्रथम जुट मिल की स्थापना किस स्थान पर हुई ?
(क) कोलकाता (ख) अहमदाबाद (ग) सूरत (घ) मुम्बई
33. भारत का सबसे प्राचीन और प्रमुख उद्योग कौन-सा है ?
(क) चीनी उद्योग (ख) सूती वस्त्र उद्योग (ग) जूट उद्योग (घ) कागज उद्योग
34. टाटा आयरन एण्ड स्टील कम्पनी जमशेदपुर किस राज्य में स्थित है ?
(क) मध्यप्रदेश (ख) छत्तीसगढ़ (ग) झारखंड (घ) बिहार
35. हवाई जहाज, बर्तन व तार बनाने में किस धातु का प्रयोग किया जाता है ?
(क) तांबा (ख) एल्युमीनियम (ग) लोहा (घ) चांदी
36. भिलाई इस्पात संयंत्र किस राज्य में स्थित है ?
(क) मध्यप्रदेश (ख) छत्तीसगढ़ (ग) ओड़िसा (घ) झारखंड
37. विश्व में जूट निर्यात में भारत कौन से स्थान पर है ?
(क) प्रथम (ख) द्वितीय (ग) तृतीय (घ) चतुर्थ
38. भारतीय रेल परिवहन को कितने रेल प्रखंड में प्रखंडों में पुनः संकलित किया गया है
(क) 14
(ख) 15
(ग) 16 (घ) 20
39. निम्नलिखित में से कौन से दो
दूरस्थ स्थित उत्तर दक्षिण गलियारा से जुड़ा है ?
(क) श्रीनगर और कन्याकुमारी (ख) मुंबई तथा नागपुर
(ग) मुंबई और कोलकाता (घ) नागपुर
तथा सिलीगुड़ी
40. स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात
कच्छ की खाड़ी में कौन सा पहले पतन के रूप में विकसित किया गया
(क) कांडला
(ख) मुंबई
(ग) हल्दिया (घ) चेन्नई
41 भारत में वायु परिवहन का
राष्ट्रीयकरण कब किया गया
(क) 1953
(ख) 1853
(ग) 1753
(घ) 1653
42 भारत के कुल निर्यात का 50 प्रतिशत लौह अयस्क किस बंदरगाह से
निर्यात होता है ?
(क) मुम्बई (ख) चेन्नई (ग) मारमागाओ (घ) कोचीन
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. लौह अयस्क .............. प्रकार का संसाधन है। ( अजैव )
2. जो भूमि जोतने योग्य नहीं होती उस .............. भूमि कहते हैं। (बंजर )
3. काली मृदा ............... को मृदा भी कहते हैं। (रेगुर )
4. भारत के कुल संचित क्षेत्र के लगभग .............. प्रतिशत हिस्से पर ही खेती हो सकती है। (54 )
5. देश के कुल क्षेत्रफल का 43 प्रतिशत भू-क्षेत्र ........... क्षेत्र है। ( मैदान )
6. हिमालयन यव एक .............. पौधा है। (औषधीय)
7. भारत में सघन वन क्षेत्र ............ प्रतिशत है। (12.2 )
8. छोटा नागपुर क्षेत्र में मुंडा और संथाल जनजातियाँ .............. और कदंब के पेड़ों की पूजा करते (महुवा )
9. बाँधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान ........... राज्य में स्थित है। (मध्य प्रदेश )
10. पश्चिम बंगाल में ........... टाइगर रिजर्व डोलोमाइट के खनन के कारण गंभीर खतरे में है। (बक्सा)
11. भारत का सबसे अधिक पेट्रोलियम उत्पादन ................ क्षेत्र से प्राप्त होता है। ( बॉम्बे हाई )
12. भारत का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयत्र ............... स्थित है। ( माधोपुर )
13. भारत का सबसे पुराना तेल उत्पादक राज्य .............. है। ( असम )
14. कोयला उत्पादन में भारत का ............ स्थान है। ( पांचवां )
15. जलोढ़ निक्षेप ......... के नाम से जाने जाते हैं। ( प्लेसर निक्षेप )
16. भारत विनिर्माण उद्योग से कुल घरेलु उत्पादन का ...... प्रतिशत प्राप्त करता है। ( 17.2 )
17 भारत में चीनी उत्पादन में विश्व में .............. स्थान है। ( दूसरा )
18. गुजरात में कृत्रिम वस्त्र उद्योग ......... में स्थापित किया गया है। ( सूरत )
19. वस्त्र उद्योग में ......... लोग कार्यरत है। ( 350 लाख )
20. बोकारो इस्पात संयंत्र सन ............ में स्थापित किया गया। ( 1972 )
21. ............... लाख से अधिक व्यक्ति पर्यटन उद्योग में प्रत्यक्ष रूप से संलग्न है। ( 150 लाख )
22 राज्यों व देशों में व्यक्तिों के
बीच का आदान प्रदान ........... कहलाता है। ( व्यापार )
23.
............ देश का
राष्ट्रीय समाचार व संदेश माध्यम है तथा विश्व के बृहदत्तम संचार तंत्र में से एक
है। ( दूरदर्शन )
24. विश्व की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग .......... सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई गई। ( अटल टनल )
2 5. जिला मार्ग की सड़कों का निर्माण
व रख-रखाव ............. द्वारा किया जाता है। ( जिला परिषद )
सही जोड़ियाँ मिलाइये –
1
(अ) (ब)
1. विकासशील देश (क) शीत मरुस्थल
2 विकसित देश (ख) अमेरिका
3. लद्दाख (ग) भारत
4. राजस्थान (घ) दक्कन ट्रैप
5 लावा के प्रवाह से निर्मित (ड.) थार का मरुस्थल
2
अ ब
1. काला हिरण (क) लुप्त
2. एशियाई हाथी (ख) दुर्लभ
3. अंडमान जंगली सूअर (ग) संकटग्रस्त
4. हिमालयन भूरा भालू (घ) सुभेद्य
5. गुलाबी सिर वाली बत्तख (ड.) स्थानिक
3
1. गांधी सागर बांध (क) कोसी नदी
2 नागर बांध (ख) चम्बल नदी
3. कृत्रिम झील (ग) नर्मदा नदी
4. नर्मदा बचाओ आंदोलन (घ) कृष्णा नदी
5. बिहार का शोक (ड.) भोपाल
4
1. ऊर्जा का परम्परागत साधन (क) बालाघाट
2. तांबा (ख) छोटा नागपुर पठार
3. दंत मंजन (ग) कोयला
4. अभ्रक निक्षेप (घ) टिटेनियम
5. मैंगनीज (ड.) ओड़िसा
5
1. आयल इण्डिया लिमिटेड (क) सूती वस्त्र
2. बजाज ऑटो लिमिटेड (ख) चूना पत्थर
3. कृषि आधारित उद्योग (ग) कार्बन मोनोआक्साईड
4. सीमेंट उद्योग (घ) संयुक्त उद्योग
5. वायु प्रदुषण (ड) निजी उद्योग
6
1. जल परिवहन (क) महा राजमार्ग
2. स्वर्णिम चतुर्भुज (ख) सबसे सस्ता साधन
3. देश की पहली रेलगाड़ी (ग) लोक निर्माण विभाग(PWD)
4. राजमार्गों का निर्माण (घ) सन् 1853 सत्य /असत्य लिखिए -
1. पुरानी जलोढ़ मृदा को बांगर भूमि कहा जाता है। (सत्य)
2. लेटराइट शब्द ग्रीक भाषा के शब्द लेटर (Later) से लिया गया है। ( सत्य)
3. सेल और धातुएं जैविक संसाधन है। (असत्य)
4. पंजाब और हरियाणा में 80 प्रतिशत भूमि पर खेती होती है। ( सत्य)
5. जहाँ एक कृषि वर्ष या उससे कम समय से खेती ना की गई हो उसे शुद्ध बोया गया क्षेत्र कहते हैं। (असत्य)
6. वनों पर दूसरे सभी जीव निर्भर करते हैं। (सत्य)
7. भारतीय वन्यजीव अधिनियम 1972 में लागू किया गया। (सत्य)
8. पेरियार बाघ रिजर्व परियोजना केरल राज्य में स्थित है। (सत्य)
9. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड में स्थित है। (असत्य)
10. आरक्षित वनों को सर्वाधिक मूल्यवान माना जाता है। (सत्य)
11. महासागर का जल अलवणीय जल होता है। (असत्य)
12. कावेरी नदी विवाद कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों के बीच का विवाद है। ( सत्य)
13. सरदार सरोवर बाँध गुजरात में ताप्ती नदी पर बनाया गया। ( असत्य)
14.प्राचीन भारत में चंद्रगुप्त मौर्य के समय वृहद स्तर पर बाँध,झील और सिंचाई तंत्रों का निर्माण कराया गया (सत्य)
15. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बाँधों को आधुनिक भारत के मंदिर' कहा था। (सत्य)
16. रोपण कृषि के द्वारा चाय, कॉफी और रबर इत्यादि का रोपण किया जाता है। (सत्य)
17. वर्ष 2015 के आँकड़ों के आधार पर भारत चाय का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। (सत्य)
18. कपास, जूट और प्राकृतिक रेशम भारत में उगाई जाने वाली रेशेदार फसलें हैं। (सत्य)
19. भारतीय कृषि 60 प्रतिशत लोगों को आजीविका प्रदान करती है। ( असत्य)
20. चाय की झाड़ियों को उगाने के लिये वर्ष भर कोष्ण, नम और पाला रहित जलवायु की आवश्यकता
पड़ती है। (सत्य)
21. भारत में 98 प्रतिशत कोयले के भंडार गोंडवाना युग के है। (सत्य)
22. खनिज केवल कठोर रूप में पाये जाते है। ( असत्य)
2 3. अयस्कों के सतत उत्खनन से लागत घटती है। ( असत्य)
24. हीरे की खुदाई सर्वप्रथम भारत में हुई थी। (सत्य)
25. टिस्को' एशिया महादीप का सबसे बड़ा इस्पात कारखाना है। (सत्य)
26. कृषि तथा उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं। (सत्य)
27. तृतीयक कार्यों में लगे व्यक्ति कच्चे माल को परिष्कृत वस्तुओं में परिवर्तित करते हैं। ( असत्य)
28. भारत जापान को सूत निर्यात करता है। (सत्य)
29. सार्वजानिक क्षेत्र का उद्योग टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (टिस्को) है। ( असत्य)
30. भारत में चीनी की मिलें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश राज्य में है। (सत्य)
31. उर्वरक बनाने के लिये कच्चा माल लोहा, अयस्क, कोयला एवं चूना का उपयोग किया जाता है। ( असत्य)
32. मुंबई एक बृहद पत्तन है जिसके प्राकृतिक खुले विस्तृत व सुचारू पोताश्रय है। (सत्य)
33. डिजिटल भारत एक ज्ञान आधारित
परिवर्तन के लिए भारत को तैयार करने का एक विशाल कार्यक्रम है। (सत्य)
34. कांडला बंदरगाह एक ज्वारीय पतन
है। (सत्य)
35. भारत विश्व के सर्वाधिक सड़क जाल
वाले देशों में से एक है। (सत्य)
36. पाइप लाइन बिछाने की प्रारंभिक लागत कम होती है। ( असत्य)
एक शब्द या वाक्य में उत्तर लिखिए
1. भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल कितना है ?
उतर : 3287263 वर्ग किलोमीटर
2. उत्पत्ति के आधार पर संसाधन कितने प्रकार के होते हैं ?
उतर : दो
3. प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन कहाँ हुआ था ?
उतर : रियो डी जेनेरो (ब्राजील )
4. देश के क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत पठारी क्षेत्र है ?
उतर : 27 प्रतिशत
5. मरुस्थलीय मृदा का रंग कैसा होता है ?
उतर : लाल भूरा
6. भूमि पर रहने वाला सबसे तेज स्तनधारी प्राणी कौन सा है ?
उतर : तेंदुवा
7.भारत का कितने प्रतिशत राष्ट्रीय जल क्षेत्र प्रदूषित है ?
उतर : 70
8.'श्लेष और बर्न' किससे संबंधित है ?
उतर : स्थानांतरित कृषि
9.विकासशील देशों में पर्यावरण विनाश का मुख्य दोषी किसे माना गया है ?
उतर : औधोगिकीकरण
10 . टिहरी में किसानों द्वारा किया गया आंदोलन का नाम लिखिए ।
उतर : चिपको आन्दोलन
11. भारत में कुल विद्युत का कितना प्रतिशत भाग जल विद्युत से प्राप्त होता है ?
उतर : 22 प्रतिशत
12. भारत में सतलुज, व्यास, बेसिन पर कौन सा बाँध बनाया गया है ?
उतर : भाखड़ा नांगल
1 3. बंगाल का शोक किस नदी को कहा जाता है ?
उतर : कोसी नदी
14. कोयना बाँध किस राज्य में स्थित है ?
उतर : महाराष्ट्र
1 5. सरदार सरोवर बाँध परियोजना कितने राज्यों की संयुक्त परियोजना है ?
उतर : चार
1 6. बहुउद्देशीय परियोजना का कोई एक उद्देश्य लिखिए।
उतर : बाढ़ रोकना /सिंचाई
17 भारतीय जनसंख्या का मूल आधार क्या है ? ।
उतर : कृषि
18. देश के किन राज्यों में चावल की दो या तीन फसलें ली जाती है ?
उतर : पश्चिम बंगाल
19. भारत का सर्वाधिक जूट उत्पादक राज्य कौन-सा है ?
उतर : पश्चिम बंगाल
20. भूमि पर जनसंख्या का अधिक दबाव वाले क्षेत्रों में किस प्रकार की कृषि की जाती है ?
उतर : गहन कृषि
21. उस फसल का नाम बताये जो उत्तर भारत में खरीफ तथा दक्षिण भारत में रबी की फसल है।
उतर : तिल
22. भारत किस देश को सर्वाधिक लौह अयस्क निर्यात करता है ?
उतर : जापान
23. चूने के पत्थर का सबसे अधिक उपयोग किस उद्योग में होता है ?
उतर : सीमेंट उद्योग
24. भारत का प्रथम परमाणु ऊर्जा केन्द्र कौन सा है ?
उतर : तारापुर
25. कोयला किस प्रकार का खनिज है ?
उतर : अधात्विक खनिज ऊर्जा
26 स्वामित्व के आधार पर उद्योग को किन वर्गों में बांटा जाता है ?
उतर : चार
27. आधारभूत उद्योग किस उद्योग को कहते है ?
उतर : लोहा इस्पात उद्योग
28. सूती वस्त्र निर्माण उद्योग के कोई दो प्रमुख शहरों के नाम लिखिए।
उतर : अहमदाबाद व् मुंबई
29. किस शहर को भारत का मेनचेस्टर कहते है ?
उतर : अहमदाबाद
30. देश का कितने प्रतिशत व्यापार समुद्रों द्वारा होता है।
उत्तर : 95 प्रतिशत
31. पूर्वी तट के साथ तमिलनाडु में दक्षिण पूर्वी छोर पर कौन सा पत्तन स्थित है ?
उत्तर: तूतेकोरन
32. हमारे देश में सर्वाधिक समाचार पत्र कौन सी भाषा में प्रकाशित होते हैं ?
उत्तर: हिंदी
33. जो व्यक्ति उत्पाद को परिवहन द्वारा उपभोक्ता तक पहुँचाते हैं, उन्हें क्या कहते हैं ?
उत्तर: व्यापारी
34. कम व्यक्तियों कम दूरी पर कम वस्तुओं के परिवहन में कौन सा मितव्ययी हैं ?
उत्तर: सड़क परिवहन
कक्षा 10 वीं सामाजिक विज्ञान भाग 2 - ( इतिहास ) (NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित
MP BOARD पूरक परीक्षा 2022 के लिए उपयोगी व् महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न ( उत्तर सहित पढ़ें )
प्रश्न:-01 सही विकल्प चुनकर लिखिए :
1. फेड्रिक सारयु कहाँ के कलाकार थे -
(A) संयुक्त राज्य अमेरिका (B) फ्रांस
(C) स्विटज़रलैंड (D) आयरलैंड
2. विश्वकोश' नामक ग्रंथ की रचना किसने की
(A) दीदरो (B) नेकर
(C) रूसो (D) वाल्टेयर
3.जर्मनी में एकीकरण की आधारशिला किसने रखी
(A) नेपोलियन III (B) विलियम प्रथम
(C) विस्मार्क। (D) नेपोलियन बोनापार्ट
4- राष्ट्रवाद को चित्रों के माध्यम से दर्शानेवाला फ्रांसीसी कलाकार है
(A) इमेनुएल II (B) हेब्स बर्ग ___ (C) फ्रेड्रिक सारयु (D )मेटसिनी
5. फ्रांस में किसकी छवि सिक्कों और डाक टिकिटों पर अंकित की गई___
(A) गैरीबाल्डी। (B) किंग विक्टर (C) मारिआन। (द) जर्मेनिया
6.आंखों पर पट्टी बंधे हुए और तराजू लिए हुए महिला किस बात का प्रतीक है
(A) न्याय। (B) स्वतंत्रता (C) शांति। (D) साक्षरता
प्रश्न:-02 सही विकल्प चुनकर लिखिए :
प्रश्न 1. हिन्द स्वराज ” पुस्तक किसने लिखी थी ?
(क) महात्मा गाँधी (ख) सुभाष चन्द्र बोस
(ग) महर्षि अरविन्द (घ) सरदार वल्लभभाई पटेल
प्रश्न 2. चौरी-चौरा की घटना कब हुई थी ?
(क) 5 फरवरी, 1922 ई. (ख) 8 नवंबर, 1924 ई.
(ग) 10 फरवरी, 1927 ई. (घ) 9 अप्रैल, 1930 ई.
प्रश्न 3. रॉलेट एक्ट कब पारित हुआ
(क) 1918 ई. (ख) 1919 ई.(ग) 1920 ई. (घ) 1921 ई.
प्रश्न 4. रॉलेट एक्ट के विरोध में देशव्यापी हड़ताल कब हुई?
(क) 10 जनवरी, 1919 ई. (ख) 13 मार्च, 1919 ई.
(ग) 25 जून, 1919 ई. (घ) 6 अप्रैल, 1919 ई.
प्रश्न 5. स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान वीर सेनानी भगत सिंह ने कौनसा प्रसिद्ध नारा दिया था ?
(क) दिल्ली चलो (ख) करो या मरो (ग). इन्कलाब जिंदाबाद (घ) स्वराज हमारा जन्म सिद्ध अधिकार हैं
प्रश्न 6. जलियाँवाला बाग की घटना कब घटित हुई ?
(क) 8 अप्रैल, 1919 ई. (ख) 10 अप्रैल, 1919 ई.
(ग) 13 अप्रैल, 1919 ई. (घ) 25 अप्रैल, 1919 ई.
प्रश्न 7. 1918 में गांधीजी सूती कपड़ा कारखानों के मजदूरों के बीच सत्याग्रह आंदोलन चलाने कहां पहुंचे
थे? (क) सूरत (ख) बड़ौदा (ग) अहमदाबाद (घ) गांधीनगर
प्रश्न 8. 'भारत छोड़ो' आंदोलन कब शुरू हुआ?
(क) जून 1942 ई. (ख) जुलाई 1942 ई (ग) अगस्त 1942 ई. (घ) सितंबर 1942
प्रश्न 9. साइमन कमीशन कब भारत आया ?
(क) 1925 ई. (ग) 1927 ई. (ख) 1926 ई. (घ) 1928 ई.
प्रश्न 10 . पूर्ण स्वतंत्रता' का प्रस्ताव कब पारित हुआ ?
(क) 25 जून, 1928 ई. (ग) 17 अगस्त, 1930
(ख) 31 दिसंबर, 1929 ई. (घ) 22 जुलाई 1947
प्रश्न 11. साइमन कमीशन के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान ब्रिटिश पुलिस के द्वारा किए गए
हमले में कौन घायल हुए थे ?
(क) सुभाष चन्द्र बोस (ख) बाल गंगाधर तिलक (ग) लाला लाजपत राय (घ) राय बिपिन चंद्र पाल
प्रश्न 12. करो या मरो का नारा किस आंदोलन में दिया गया था
(क) भारत छोड़ो आंदोलन (ख) असहयोग आंदोलन
(ग) सविनय अवज्ञा आंदोलन (घ) खिलाफत आंदोलन
प्रश्न:-03 सही विकल्प चुनकर लिखिए :
1. औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम कहां प्रारंभ हुई___
अ) इंग्लैंड ब) जर्मनी स) फ्रांस द) इटली
2. सूती कपड़ा मिल की रूपरेखा किसने तैयार की
अ) जॉन राइट ब) रिचर्ड आर्कराइट स) जेम्स वाट द) कार्नेगी
3.1840 के दशक तक इंग्लैंड का कौन सा उद्योग सबसे बड़ा उद्योग बन चुका था ?
अ) लोहा इस्पात उद्योग ब) सूती वस्त्र उद्योग स) कपड़ा उद्योग द) जूट उद्योग
प्रश्न:-04 सही विकल्प चुनकर लिखिए :
। वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट कब लागू किया गया
अ) 1872 ई. ब) 1875 ई. स) 1878 ई. द) 1880 ई.
ii . गुलामगिरी पुस्तक के लेखक थे
अ) जयदेव ब) ज्योतिबा फुले स) जेम्स आगस्टस हिक्की द) राजा राममोहन राय
iii. चांद, सूरज की गति ,ज्वार -भाटा के समय और लोगों की दैनिक जीवन से जुड़ी कई अहम
जानकारियां देता है
अ)खगोल शास्त्र ब) भूगर्भ शास्त्र स)पंचांग द) भूगोल
iv. इस्लामी कानून और सरिया के विद्वान को कहते थे
अ) काजी ब) उलमा स)इमाम द) खलीफा
v. एक पैसिया किताब बेचने वाले को कहा जाता था ?
अ) फेरीवाला ब) चेपमैन स) बुक सेलर द) जिल्दसाज
vi. 'आमार जीवन 'नामक आत्मकथा किसने लिखी ?
अ) आशापूर्णा देवी ब) रस सुंदरी देवी स) अन्नपूर्णा देवी द) ज्योतिबा फुले
vil “ किताब है भिन्न-भिन्न आती मक्खियों की तरह हैं ......” यह किसने लिखा ?
अ) इरैस्मस ब) मार्टिन लूथर स) महात्मा गांधी द) शेक्सपीयर
प्रश्न:- 01 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये
1.फ्रांसीसी कलाकार फेड्रिक सारयु ने .........चित्रों की श्रृंखला बनाई। (*चार/ छह* )
2. राष्ट्रवाद की पहली अभिव्यक्ति सन........में फ्रांसीसी क्रांति के साथ हुई। (*1789/1889* )
3. 1804 की नागरिक संहिता जिसे आमतौर पर...........संहिता के नाम से जाना जाता है । ( नेपोलियन/ हिटलर* ) 4. गालिसिया में कुलीन वर्ग ...........भाषा बोलता था। (*पोलिश/मेग्यार* )
5. 1871 के बाद यूरोप में गंभीर राष्ट्रवादी तनाव का स्त्रोत .......क्षेत्र था। (*बाल्कन/आटोमन साम्राज्य*)
प्रश्न-02 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
1.कोलकाता में देश की पहली जूट मिल लगाने वाले .......थे? सेठ हुकुमचंद
2. वस्तुओं की गुणवत्ता के प्रतीक को .......कहते हैं ? लेबल
3. उदयोगपति मजदूरों की भर्ती के लिए ........रखते थे ? जाबर
4. ईस्ट इंडिया कंपनी ने बुनकरों पर निगरानी रखने के लिए .........नियुक्त किए थे ? गुमास्ता
5. 1834 में सनलाइट साबुन के कैलेंडर पर.......की तस्वीर छपी थी ? भगवान विष्णु
6. स्पिनिंग जेनी मशीन का प्रयोग ........ के कार्य के लिए होता था ? ऊन कताई
3.रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
1.इंग्लैंड में एक पैसिया या पैनी चैपबुक्स बेचने वालों को........ कहा जाता था ? चेपमैन
2.गुटेनबर्ग ने 1448 ईस्वी में अपने प्रिंटिंग मशीन में .......नामक पहली पुस्तक छापी ? बाइबिल
3.छपाई के लिए कंपोज करने वाला ........कहलाता था। कम्पोजीटर
4.चीनी बौद्ध प्रचारक 768 -770 ई. के आसपास छपाई की नई तकनीक लेकर .........आए। जापान
5.चर्म पत्र या जानवरों के चमड़े से बनी लेखन की सताई को ..........कहते थे। वेलम
6.रामचरितमानस का पहला मुद्रित संस्करण 1810 ई. में ........से प्रकाशित किया गया | कलकत्ता
प्रश्न:-01 सही जोड़ी बनाइये :
क ख
(1) नेपोलियन की पराजय, (अ) नाविक
(2) वियना संधि का सदस्य नहीं (ब) बिस्मार्क
(3) ज्युसेपे गैरीबाल्डी, (स)1815 वाटरलू में
(4) रक्त और लौह की नीति, (द) राष्ट्रीय प्रतीक
(5) मारीआन की प्रतिमाएं, (य)अमेरिका
2. सही जोड़ी बनाइए
अ ब
। स्टेपलर जहाज निर्माण
ii फुलर ऊन को छांटने वाला
iii गिल्ड्स - चुन्नट्ट से कपड़े समेटने वाला
iv स्पिनिंग जेनी ऊन कटाई मशीन
v काडिंग उत्पादकों के संगठन
Vi द्वारकानाथ टैगोर ऊन कताई
vii भाई भोंसले ट्रेड यूनियन लीडर
प्रश्न:-01 एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए
1. इस्टेट जनरल का नाम बदलकर क्या कर दिया गया?
उत्तर: नेशनल असेंबली
2.1813 में लाईस्पिग की लड़ाई हारकर फ्रांस लौटते हुए डाकिए के रूप में किसे दर्शाया गया है?
उत्तर: नेपोलियन
3. नेपोलियन ने इटली ओर हमला कब किया?
उत्तर: 1797
4.अर्थशास्त्र के प्रोफेसर फ्रेइड रिस्ट किस देश से थे?
उत्तर: जर्मनी
5. लार्ड वायरन कौन था?
उत्तर: अंग्रेज कवि
6. मारिआन की प्रतिमाएं कहाँ लगाई गई
उत्तर: सार्वजनिक चौकों पर
7.1861 में किसको एकीकृत इटली का राजा घोषित किया गया?
उत्तर: इमेनुअल द्वितीय
8. जालवेराइन क्या था ?
उत्तर: यह एक शुल्क संघ था जिसमें अधिकांश जर्मन राष्ट्र शामिल थे।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में दीजिए |
प्रश्न 1 -भूमंडलीकरण की शुरुआत किस दशक में हुई ?
उत्तर: 1990 के दशक में
प्रश्न 2 -'गिरमिटिया' किसे कहा जाता है ?
उत्तर: अनुबंधित मजदूर को
प्रश्न 3 - द्वितीय महायुद्ध के बाद यूरोप में कौन सी संस्था का उदय आर्थिक दुष्प्रभाव को समाप्त करने के लिए हुआ ?
उत्तर: यूरोपीय संघ
प्रश्न 4 -प्राचीन काल में किस स्थल मार्ग से एशिया और यूरोप का व्यापार होता था?
उत्तर: रेशम मार्ग
प्रश्न 5 - बाजार का स्वरूप विश्वव्यापी किस क्रांति के बाद हुआ?
उत्तर: औद्योगिक क्रांति
प्रश्न 6 - ब्रेटन वुड्स सम्मेलन किस वर्ष हुआ?
उत्तर: 1944
प्रश्न 7 - विश्व बाजार के स्वरूप का आधार क्या था ?
उत्तर: वस्त्र बाजार
प्रश्न 8 -पहले विश्व बाजार के रूप में कौन सा शहर उभर कर आया था ?
उत्तर: अलेक्जेंड्रिया
प्रश्न 9 -गिरमिटिया मजदूर बिहार के किस क्षेत्र से भेजे जाते थे ?
उत्तर: पश्चिम क्षेत्र
प्रश्न 10 - 'रिंदर कीटर 'का संबंध किससे है ?
उत्तर: मवेशियों से(पशुओं से)
प्रश्न 11- 'IFM' (आई एफ एम )का पूरा नाम क्या है?
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
प्रश्न 12 -'नहर कॉलोनीयां' क्या थी?
उत्तर: सिंचित क्षेत्र
प्रश्न 13 - कार्न लॉ का संबंध किससे है ?
उत्तर: ब्रिटेन में मक्का पर लगाये गए प्रतिबंधित कानून से संबंधित
प्रश्न 14 - प्रथम विश्वयुद्ध हुआ था ?
उत्तर: 1914-18
15 - भारत में ग्लोबलाइजेशन कब शुरू हआ?
उत्तर:1991
प्रश्न 16- NEO क्या है?
उत्तर नई अंतराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था
प्रश्न 17- सिंधु घाटी सभ्यता के दौरान कौड़ियों का क्या उपयोग था?
उत्तर करेंसी अर्थात मुद्रा के रूप में
प्रश्न 18 - कॉर्न Law क्या था?
उत्तर मक्का के आयात को प्रतिबंधित करने वाला कानून
प्रश्न 19- कॉर्न Low का सम्बंध किस देश से है?
उत्तर ब्रिटेन
प्रश्न 20- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना कब हुई ?
उत्तर औपचारिक रूप से 1945 में इसका गठन हुआ
प्रश्न 21- नूडल्स किस राष्ट्र से पश्चिमी देशों में पहुंचे थे?
उत्तर - चीन
प्रश्न 22-1890 के दशक में रिंडरपेस्ट नामक बीमारी किस देश में फैली थी ?
उत्तर – अफ्रीका
प्रश्न 23-प्रथम विश्व युद्ध कब लड़ा गया था?
उत्तर - 1914 से 1918
प्रश्न 24- द्वितीय विश्व युद्ध कब लड़ा गया था?
उत्तर 1939 से 1945
प्रश्न 25 - 19 वीं सदी मैं यूरोप के लगभग कितने लोग अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में जाकर बस गए थे ?
उत्तर 5 करोड
प्रश्न 26- सिल्क मार्ग से क्या पता चलता है?
उत्तर सिल्क मार्ग नाम से पता चलता है कि इस मार्ग से पश्चिम को भेजे जाने वाले चीनी रेशम
जिसे सिल्क कहा जाता था उसका कितना महत्व है ।
प्रश्न 27- कॉर्न लॉ क्या है?
उत्तर ब्रिटेन सरकार ने बड़े भू स्वामियों के दबाव में सरकार ने मक्का के आयात पर पाबंदी लगा दी
थी जिन कानूनों के सहारे सरकार ने यह पाबंदी लागू की थी उन्हें 'कॉर्न लॉ' कहा जाता है।
प्रश्न 28- प्रथम विश्व युद्ध में सहयोगी मित्र राष्ट्र कौन थे?
उत्तर: ब्रिटेन ,फ्रांस ,रूस और अमेरिका
प्रश्न 29- प्रथम विश्व युद्ध में केंद्रीय शक्तियां कौन सी थी?
उत्तर: जर्मनी, ऑस्ट्रिया - हंगरी और ऑटोमन तुर्की
प्रश्न 30- वीटो विशेषाधिकार क्या है ?
उत्तर: वीटो विशेषाधिकार से आशय यह है कि इस अधिकार के सहारे एक ही सदस्य की
असहमति किसी भी प्रस्ताव को खारिज करने का आधार बन जाती है।
प्रश्न 31-आयात शुल्क से क्या आशय है ?
उत्तर: किसी दूसरे राष्ट्र से आने वाली चीजों पर वसूल किए जाने वाला शुल्क आयात शुल्क
कहलाता है |
प्रश्न 2 एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर दीजिए
1.किस म्यूजिक कंपनी ने सन 1900 ई. में संगीत की किताब प्रकाशित की?
उत्तर: ई टी पाल म्यूजिक कंपनी
2. भूमध्य सागर के पूर्व में स्थित देशों को क्या कहते थे?
उत्तर: प्राच्य
3. इंग्लैंड प्रिंटर्स में तो जादूगर की तस्वीर कब प्रकाशित हुई थी?
उत्तर: 26 जनवरी 1901
4. चुन्नटों के सहारे कपड़े को समेटने वाले व्यक्ति को क्या कहते हैं ?
उत्तर: फुलर
5. स्पिनिंग जेनी मशीन का आविष्कार किसने किया?
उत्तर: जेम्स हरग्रीब्ज
6. जे. एन.टाटा ने भारत का पहला लौह इस्पात संयंत्र कहां स्थापित किया?
उत्तर: जमशेदपुर
प्रश्न 1. जापान में 868 ईसवी में कौन सी पुस्तक छपी थी
उत्तर: डायमंड सूत्र
प्रश्न 2. मुद्रण की तकनीक सबसे पहले किस देश में विकसित हुई
उत्तर: चीन में
प्रश्न 3. भारत में प्रेस का जनक किसे कहा जाता है
उत्तर: जेम्स आगस्टस हिक्की
प्रश्न 4. संवाद कौमुदी नामक पुस्तक का प्रकाशन किसने शुरू किया था
उत्तर: राजा राममोहन राय
प्रश्न 5. मार्टिन लूथर कौन था
उत्तर: धर्म सुधारक
प्रश्न 6. गीत गोविंद की रचना किसने की थी ?
उत्तर: जयदेव
प्रश्न :-01 सत्य / असत्य बताइये :---
(1) वियना सम्मेलन की मेजबानी ऑस्ट्रिया के चांसलर मेटरनीख ने की थी । सत्य
(2) 1815 में स्थापित रूढ़िवादी शासन व्यवस्थाएं निरंकुश थी । सत्य
(3) 19वीं सदी के मध्य में इटली 10 राज्यों में बैठा था । असत्य
(4) 1804 की नागरिक संहिता को आमतौर पर हिटलर की संहिता के नाम से जानते हैं । असत्य
(5) लाल टोपी, तिरंगा और कलगी स्वतंत्रता और गणतंत्र के चिन्ह थे । सत्य
प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सत्य |असत्य में दीजिए
I. i 1928 के ग्राइप वाटर के कैलेंडर में भगवान विष्णु का चित्र था सत्य
II. विक्टोरिया कालीन ब्रिटेन में उच्च वर्ग के लोग हाथ से बनी वस्तुओं को महत्व देते थे सत्य
III. जमशेदजी जीजीभोय एक पारसी बुनकर के बेटे थे सत्य
IV. जेएन टाटा ने जमशेदपुर में पहला सूती वस्त्र उद्योग लगाया । असत्य
V. प्रथम विश्व युद्ध के समय भारत का औद्योगिक उत्पादन कम हुआ असत्य
प्रश्न 3 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सत्य असत्य में दीजिए
1.पांडुलिपि या बहुत सस्ती होती थी असत्य
2.गुटेनबर्ग के पिता शिक्षक थे असत्य
3.मार्टिन लूथर प्रोटेस्टेंट धर्म सुधारक था सत्य
4 गुटेनबर्गfकी लिखी बाइबल किताब की कोई दो प्रतियां एक जैसी नहीं थी सत्य
5.11 वीं सदी में चीनी कागज रेशम मार्ग से यूरोप पहुंचा सत्य
आप हमारे वेबसाइट https://alleboard.blogspot.com को नियमित पढ़ते रहें . विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वो उपरोक्त प्रश्नों का सतत अभ्यास कर अधिक से अधिक अंक पूरक परीक्षा 2022 में प्राप्त कर सकतें हैं
आपके लिए यह भी 👇 उपयोगी हो सकता है
👉कक्षा 10 हिंदी विषय का मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें
👉कक्षा 10 अंग्रेजी विषय का मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें
👉कक्षा 10 संस्कृत विषय का मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें
👉कक्षा 10 विज्ञान विषय का मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें
👉कक्षा 10 गणित विषय का मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें
प्रश्न बैंक कक्षा 10 ( डाउनलोड के लिए नीचे दी👇 विषयवार लिंक क्लिक करें )
👉कक्षा 10 हिंदी विषय की प्रश्न बैंक डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें
👉कक्षा 10 अंग्रेजी विषय की प्रश्न बैंक डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें
👉कक्षा 10 संस्कृत विषय की प्रश्न बैंक डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें
👉कक्षा 10 विज्ञान विषय की प्रश्न बैंक डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें
👉कक्षा 10 गणित विषय की प्रश्न बैंक डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें
👉कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान विषय की प्रश्न बैंक डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें
कक्षा दसवीं (10) विषय के ब्लू प्रिंट 👇
कक्षा दसवीं हिंदी अंग्रेजी संस्कृत के ब्लूप्रिंट डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें
कक्षा दसवीं विज्ञान गणित एवं सामाजिक विज्ञान के ब्लूप्रिंट डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें
0 टिप्पणियाँ
कमेंट करने के लिए आपका धन्यवाद